खुदागंज ब्लॉक में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर नाराजगी
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में खुदागंज विकासखंड की मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय अभिलेखों और पंचायत सचिव कक्षों की स्थिति देखी। ‘विकासखंड’ शब्द मिट जाने पर नाराजगी जताते हुए दुरुस्ती के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया और पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता बताई।

शाहजहांपुर, संवाददाता। खुदागंज विकासखंड में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह ने औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय अभिलेखों, पंचायत सचिव कक्षों और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी कार्यालय भवन पर अंकित “विकासखंड” शब्द के मिटे होने पर नाराजगी जताई और इसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि अभिलेख सुव्यवस्थित रखे जाएं और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर देते हुए लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी अरविंद दुबे और ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


