तिलहर में ईओ व सभासदों ने धूमधाम के साथ खेली होली

Mar 01, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - सभासदों और नगर पालिका कर्मचारियों ने धूमधाम से होली पर्व मनाया। शनिवार को, अभिषेक सिंह और सत्येंद्र सिंह सुशील के नेतृत्व में, सभागार में गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर बधाई दी गई। मुस्लिम समाज के सभासदों ने भी इस पर्व में भाग लिया और सभी ने मिलकर होली खेली।

तिलहर में ईओ व सभासदों ने धूमधाम के साथ खेली होली

सभासदों ने ईओ व नगर पालिका कर्मचारियों के साथ धूमधाम से होली पर्व मनाते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। शनिवार को सभासद अभिषेक सिंह एवं सत्येंद्र सिंह सुशील के नेतृत्व में नगर पालिका सभागार में धूमधाम के साथ होली पर्व मनाया गया। ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने सभासदों कर्मचारियों एवं ठेकेदारों के साथ गुलाल लगाकर होली मनाई और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के सभासद शानू हुसैन एवं आसिफ खान छोटू ने भी होली खेली और सभी को बधाई दी। इसके बाद सभासदों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान सत्येंद्र सिंह सुशील, अभिषेक सिंह, दिलीप सक्सेना अक्कू, शानू हुसैन, संजीव गुप्ता ठेकेदार, प्रदीप गुप्ता दीपू, सुमित कुमार, संदीप रस्तोगी, युवराज सिंह, अनुज सिंह, दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।