ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरगोरक्षकों ने गौशाला में गायों के साथ मनाया होली का पर्व

गोरक्षकों ने गौशाला में गायों के साथ मनाया होली का पर्व

राष्ट्रीय गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने गोशाला में जाकर अनोखे अंदाजा में होली का त्योहार मनाया। कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा, भोजन व फल खिलाकर पुण्य कमाया। इस दौरान गायों और बछड़ों को गुलाल भी...

गोरक्षकों ने गौशाला में गायों के साथ मनाया होली का पर्व
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरThu, 21 Mar 2019 12:08 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने गोशाला में जाकर अनोखे अंदाजा में होली का त्योहार मनाया। कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा, भोजन व फल खिलाकर पुण्य कमाया। इस दौरान गायों और बछड़ों को गुलाल भी लगाया। होली तो हर कोई मनाता हैं, लेकिन गोभक्तों और गोरक्षकों ने गोवंश के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया।

बुधवार को राष्ट्रीय गोरक्षक दल के कार्यकर्ता व गोभक्त फत्तेपुर चौकी स्थित ट्रामा सेंटर व मघई टोला में निराश्रित गोशाला पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सर्वदेवमयी गोमाता को हरा चारा, फल आदि खिलाए। उनको रंग लगाकर उनकी सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। दल के पवन गुप्ता ने कहा कि त्योहारों पर गौशाला में जाकर गोमाता के साथ मनाने का से आनंद की अनुभूति होती है। सभी को यह सौभाग्य प्राप्त करने के लिए गोशाला जाना चाहिए।

गोमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है, जिनका आर्शीवाद एक साथ प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवम, उपाध्यक्ष नितेश मिश्रा, प्रभाकर वर्मा, अखिल शुक्ला, कुलदीप कनौजिया, नरेश कनौजिया, अंश दीक्षित, शिवांशु सक्सेना, पवन गुप्ता, विकास वर्मा, शिव गुप्ता, अक्षय सक्सेना, विचित्र अग्निहोत्री, निर्विकल्प मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें