Shahjahnpur News: रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव
Shahjahnpur News: रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग ने ग्रैंड अर्क होटल में हरियाली तीज महोत्सव को धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर उत्सव में भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों में अंताक्षरी और नृत्य समाविष्ट था। कार्यक्रम में विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के बीच प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना था।

Shahjahnpur News: रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से बरेली मोड़ स्थित ग्रैंड अर्क होटल में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिमा शुक्ला और रचना सिंह ने सभी महिलाओं को रोली-चावल का तिलक लगाकर स्वागत कर की। इसके बाद ममता वर्मा ने मनोरंजक अंताक्षरी कराई, जबकि अनीता सिंह ने कजरी गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। वीणा सिंह ने हरियाली तीज पर झूले और सावन की मस्ती को दर्शाते हुए सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद वीणा सिंह, तानिया गुप्ता, अलका वर्मा, महिमा शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला, गीता सिंह, रितु सिंह, विमी सैनी, यज्ञा अग्निहोत्री, ऋचा गुप्ता, कुमुद गुप्ता, मनाली गुप्ता, संगीता यादव, मोहिनी, सुनीता सिंह, मीनू गुप्ता, सोनी मिश्रा, सोनी गौर, अर्चना मिश्रा, शिवानी सिंह, राधिका सिंह आदि ने सावन के गीतों पर नृत्य किया।
अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने कहा कि सावन के महीने में तीज का विशेष महत्व है। इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर उत्सव मनाती हैं। संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि सावन का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से विशेष महत्व है। यह महीना भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित है। प्रकृति भी इस दौरान हरियाली से सज उठती है और महिलाएं भी प्रकृति के इसी सौंदर्य का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं के बीच प्रेम, सौहार्द और उत्साह बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रैंप वॉक में भी प्रतिभाग किया। ममता वर्मा और अर्चना अग्रवाल को द्वितीय रनर अप, रंजन मिश्रा और तानिया गुप्ता को प्रथम रनर अप तथा प्रतिमा शुक्ला और साक्षी सिंह को तीज क्वीन चुना गया। रितु सिंह और रचना अवस्थी को मैचिंग क्वीन, ममता गुप्ता और नैना आनंद को बेस्ट ड्रेसअप, रितु नीरज सिंह और विभा सिंह को मेहंदी क्वीन, गीता त्रिवेदी व महिमा शुक्ला को ब्यूटी क्वीन तथा गीता सिंह व काजल शर्मा को सोबर क्वीन के खिताब से नवाजा गया।संरक्षक मीरा सेठ, शोभा सेठ, मीरा सक्सेना, तृप्ति सक्सेना, नीता भदौरिया, सुमन भदौरिया, सरोज सिंह, वीणा सिंह, विमी सैनी, प्रियंका कपूर, नीतू कुमरा, मीनाक्षी खंडेलवाल, तुलिका, सपना, डॉ. नमिता सिंह, स्तुति गुप्ता, शुभा शर्मा, अंबिका और संगीता मेहरोत्रा ने विजेताओं को ताज पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ममता वर्मा और अनुज्ञा मिश्रा ने किया।


