ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरबमरौली में इस तरह मनाया गया ग्राम संस्कृति उत्सव

बमरौली में इस तरह मनाया गया ग्राम संस्कृति उत्सव

शाहजहांपुर के मदनापुर ब्लाक के गांव बमरौली में ग्राम संस्कृति उत्सव मनाया गया इस दौरान 37 प्रकार के ग्रामीण रोजगारों का प्रदर्शनहुआ। युवाओं की कबड्डी, कुश्ती, रस्साकसी हुई। चूल्हे की बनी रोटी, मठ्ठा...

बमरौली में इस तरह मनाया गया ग्राम संस्कृति उत्सव
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 31 Dec 2018 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर के मदनापुर ब्लाक के गांव बमरौली में ग्राम संस्कृति उत्सव मनाया गया इस दौरान 37 प्रकार के ग्रामीण रोजगारों का प्रदर्शनहुआ। युवाओं की कबड्डी, कुश्ती, रस्साकसी हुई। चूल्हे की बनी रोटी, मठ्ठा आदि का सेवन आगंतुकों ने किया।

जालौन, हमीरपुर, कानपुर ,बरेली, लखीमपुर के दर्जनभर से ज्यादा ग्राम प्रधान गांव आए। अगला ग्राम संस्कृति उत्सव भावलखेड़ा के जमुका और खुटार के सिलुआ ग्राम में तय किया गया। इस दौरान वेदांती जी, विज्ञानानन्द, विजेंद्र ने विचार रखे। संचालन संजय उपाध्याय ने किया। डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, डॉ. विजय पाठक, कृष्ण पाल सिंह, ओमकार मनीषी, राजीव सिंह जेंबां, अजित जलालाबाद, केके सक्सेना आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें