ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरदो सगी नाबालिग बहनों से दुराचार का मुकदमा दर्ज

दो सगी नाबालिग बहनों से दुराचार का मुकदमा दर्ज

पुवायां क्षेत्र के गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। उसने कार सवार युवकों पर नाबालिग पुत्रियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।...

दो सगी नाबालिग बहनों से दुराचार का मुकदमा दर्ज
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 11 Nov 2022 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पुवायां, संवाददाता।

पुवायां क्षेत्र के गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। उसने कार सवार युवकों पर नाबालिग पुत्रियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उसकी दो नाबालिग पुत्रियां एक नवंबर को दोपहर में नगर पुवायां के मोहल्ला कटरा बाजार में अपनी सहेली के घर पैदल जा रही थीं। नाबालिग पुत्रियों के जेबां रोड से रामलीला मैदान पहुंचने पर कार सवार युवकों ने उनका अपरहण कर लिया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। अन्य दो लोगों पर भी साजिश रचने का आरोप लगाया है। शाम को बमुश्किल आरोपियों की चुंगल से जान बचाकर घर पहुंची पुत्रियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी । शिकायत करने गए पिता के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपी अवनीश, विशाल, विनोद, राजेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कराया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े