शाहजहांपुर में सड़क किनारे खड़ी कार बनी आग का गोला

Mar 07, 2026 02:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर के अजीजगंज रोड पर एक कार में आग लग गई। घटना रात करीब दस बजे हुई। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देखा और पुलिस को सूचित किया। दमकल विभाग ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। कार के मालिक राहुल किसी मरीज को अस्पताल छोड़ने के लिए आए थे। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

शाहजहांपुर में सड़क किनारे खड़ी कार बनी आग का गोला

शाहजहांपुर। शहर में अजीजगंज रोड पर देर रात सड़क किनारे खड़ी कार में आग लग गई। घटना रात करीब दस बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार से अचानक धुआं उठने लगा और थोड़ी ही देर में आग फैल गई। पास-पड़ोस के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बचाव कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ समय के लिए यातायात को रोका। कार के मालिक जलालाबाद निवासी राहुल बताए जा रहे हैं।

वह किसी परिचित मरीज को शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराने आए थे। मरीज को छोड़ने के बाद उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी की थी। चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।