डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान, 15 सीज किए
पुलिस ने डग्गामर वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की। जिससे चालकों में हड़कंप मच गया। रविवार दोपहर में एसएचओ गौरव त्यागी पुलिस बल के परौर मोड़...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 04 Sep 2023 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें
कलान। पुलिस ने डग्गामर वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की। जिससे चालकों में हड़कंप मच गया। रविवार दोपहर में एसएचओ गौरव त्यागी पुलिस बल के परौर मोड़ पहुंचे। कलान-जलालाबाद रोड पर चलने वाली डग्गामर दो जीपों को पकड़ा। रोडवेज बस स्टैंड पर कलान-बदायूं सवारियां ढोेने वाली तीन ईको कार को पकड़ा। कलान-परौर व विक्रमपुर रोड पर सवारियों ढोने वाले दस टैंपो को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान टेपाे चालक कागज नहीं दिखा सके। अधिकांश टेपो रोड पर बिना कागजों के चल रहे हैं। एसएचओ गौरव त्यागी ने बताया कि 15 वाहनों को सीज किया गया है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
