वार्षिकोत्सव में बच्चों ने ‘जीवन यात्रा’ थीम पर दी प्रस्तुतियां

Mar 02, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - शहर के बिज़ी बीज़ प्री स्कूल का वार्षिकोत्सव अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में हुआ। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एडीएम रजनीश मिश्र उपस्थित रहे। बच्चों ने 'बचपन से किशोरावस्था और वृद्धावस्था' थीम पर नृत्य और अभिनय किया। नायशा सिलोईया को एस.के. मेमोरियल अवार्ड मिला। भगवान जगन्नाथ की आरती भी कार्यक्रम का हिस्सा रही।

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने ‘जीवन यात्रा’ थीम पर दी प्रस्तुतियां

शहर के बिज़ी बीज़ प्री स्कूल का नौवां और द फाउंडेशन स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एडीएम रजनीश मिश्र मौजूद रहे। ‘बचपन से किशोरावस्था और वृद्धावस्था तक’ थीम पर बच्चों ने नृत्य, अभिनय और संवाद के जरिए विभिन्न पड़ावों का मंचन किया। द फाउंडेशन स्कूल की नायशा सिलोईया को एस.के. मेमोरियल अवार्ड दिया गया। सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर में श्रेष्ट मिश्रा, श्रीषा वर्मा, लक्ष्य प्रताप सिंह, श्रशा सिंह और आदिशिव मिश्रा सम्मानित हुए। पूर्व संरक्षक राजा राम मेहरोत्रा की स्मृति में शुरू पुरस्कार अभी कश्यप को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ की आरती भी आकर्षण रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।