ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरभगवान बुद्ध पर टिप्पणी करने वाले स्वामी का पुतला दहन किया

भगवान बुद्ध पर टिप्पणी करने वाले स्वामी का पुतला दहन किया

अखिल भारतीय शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी महासभा व जन अधिकार पार्टी ने भगवान बुद्ध पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य का पुतला दहन...

भगवान बुद्ध पर टिप्पणी करने वाले स्वामी का पुतला दहन किया
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 02 Mar 2021 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी महासभा व जन अधिकार पार्टी ने भगवान बुद्ध पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य का पुतला दहन यिका। इसके बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया।

सोमवार को पदाधिकारी जीआईसी खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां से सभी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए चौराहे पर पहुंचे। जहां पर पुतला दहन कर विरोध जताया। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा कि एशिया के प्रकाश पुंज महामानव विश्व गुरु भगवान पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करना निंदनीय है। भगवान बुद्ध ने मैत्री, प्रज्ञा, प्रेम का संदेश दिया और भारत को विश्व गुरु बनाया। जिससे सभी विश्व में भारत का सम्मान है। जिनका पंचशील सिद्धांत भारत ही नहीं, अपितु विश्व के सभी संविधान में निहित है। ज्ञापन में मांग की गई कि देश में भाईचारा, शांति, सद्भाव कायम रखने के लिए स्वामी जी अपने शब्द वापस लेकर देश-दुनिया से सार्वजनिक स्तर पर माफी मांगें। ज्ञापन देने वालों में हरिओम शाक्य, प्रदीप सिंह कुशवाहा, किशन मौर्य, पंकज गौतम,राम रक्षपाल कुशवाहा, राजवीर मौर्य, शक्ति सिंह, विकास, वीरेंद्र मौर्य,ओमप्रकाश गौतम, धर्मेंद्र कुमार मौर्य, अमर सिंह गौतम, पंकज गौतम आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें