बिक्री हुई में हिस्सा ना मिलने पर की बड़े भाई की हत्या
= भाभी ने दर्ज कराया देवर के खिलाफ मुकदमा शाहजहांपुर संवाददाता पिता द्वारा बेची गई ज़मीन में हिस्सा ना मिलने से नाराज नशे में धुत घर में गाली गलौज कर र

शाहजहांपुर। पिता द्वारा बेची गई ज़मीन में हिस्सा ना मिलने से नाराज नशे में धुत घर में गाली गलौज कर रहे छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर डंडे से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान घायल की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।थाना क्षेत्र के गांव सरौरी निवासी कुंवर पाल उम्र 45 वर्ष का छोटा भाई पिंकू बुधवार की रात शराब पीकर घर में गाली गलौज कर रहा था।कुंवर
पाल ने गाली गलौज का विरोध किया जिसके बाद दोनों में कहां सुनी होने लगी और झगड़ा बढ़ता चला गया पिंकू घर के अन्दर से एक डंडा उठा लाया और बड़े भाई कुँवर पाल के सिर पर प्रहार कर दिया कुँवर पाल बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा पिंकू मौके से फरार हो गया परिजन घायल कुंवर पाल को उपचार हेतु एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए जहाँ इलाज के दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे कुँवर पाल ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी बिट्टो देवी की तहरीर पर पुलिस ने पिंकू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी बिट्टो देवी तथा बच्चों में अतुल कुमार ,नेहा ,विकास , मोहन ,सुहानी और कमल किशोर को रोता बिलखता छोड़ गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


