ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरसीमा विवाद में जानलेवा बन गया अंग्रेजों के जमाने का पुल

सीमा विवाद में जानलेवा बन गया अंग्रेजों के जमाने का पुल

शाहजहांपुर का एक पुल और लिंक सड़क जानलेवा साबित हो सकती है। पुल और लिंक रोड की दशा बहुत खराब हो गई है, लेकिन इस पुल की ओर सीमा विवाद के कारण सरकार और सेना का ध्यान नहीं जा रहा है। पुल से रोजाना हजारों...

1/ 2शाहजहांपुर का एक पुल और लिंक सड़क जानलेवा साबित हो सकती है। पुल और लिंक रोड की दशा बहुत खराब हो गई है, लेकिन इस पुल की ओर सीमा विवाद के कारण सरकार और सेना का ध्यान नहीं जा रहा है। पुल से रोजाना हजारों...
शाहजहांपुर का एक पुल और लिंक सड़क जानलेवा साबित हो सकती है। पुल और लिंक रोड की दशा बहुत खराब हो गई है, लेकिन इस पुल की ओर सीमा विवाद के कारण सरकार और सेना का ध्यान नहीं जा रहा है। पुल से रोजाना हजारों...
2/ 2शाहजहांपुर का एक पुल और लिंक सड़क जानलेवा साबित हो सकती है। पुल और लिंक रोड की दशा बहुत खराब हो गई है, लेकिन इस पुल की ओर सीमा विवाद के कारण सरकार और सेना का ध्यान नहीं जा रहा है। पुल से रोजाना हजारों...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरThu, 14 Feb 2019 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर का एक पुल और लिंक सड़क जानलेवा साबित हो सकती है। पुल और लिंक रोड की दशा बहुत खराब हो गई है, लेकिन इस पुल की ओर सीमा विवाद के कारण सरकार और सेना का ध्यान नहीं जा रहा है। पुल से रोजाना हजारों लोग वाहन के साथ गुजरते हैं, उनके लिए यह पुल कभी भी खड़ा खतरा साबित हो सकता है।

शाहजहांपुर में कैंट से होकर मऊ से एक सड़क मोहम्मदी रोड को जोड़ती है। इसी रास्ते पर खन्नौत नदी पर बने अंग्रेजों के जमाने के पुल की हालत 15 वर्षों से खस्ता है। बरसात में तो पुल का कुछ हिस्सा नदी में गिर गया था, तब ग्रामीणों ने खुद ही मरम्मत कर पुल के ऊपर आवागमन सुचारू किया था। पुल की न तो सरकार मरम्मत कराती और न ही सेना। पुल की उम्र पूरी हो चुकी है, नए पुल की दरकार है, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान उस पर नहीं है। इस पुल के दोनों ओर के लिंक रोड में बड़े बड़े गड्ढे हैं, जो जानलेवा हो रहे हैं, वह भी भरे नहीं जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जहां मोहम्मदी रोड पर फ्लाई ओवर को बनाने में 5-6 महीने भी नहीं लगे और रिंग रोड भी आनन फानन में बना जा रहा है। क्या इस पुराने और उपयोगी पल की मरम्मत और जीणोंर्द्धार नहीं होना चाहिए था? ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि प्रशासन क्या किसी हादसे का इंतजार रहा है?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें