ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरलकड़ी मंडी में क्रेन से तोड़ रहे अपना आशियाना

लकड़ी मंडी में क्रेन से तोड़ रहे अपना आशियाना

लकड़ी मंडी को अवैध कब्जामुक्त करने को नगर निगम ने सर्वे के काम को तेज शुरू कर दिया। लकड़ी मंडी में अवैध कब्जों का चिन्हीकरण पूरा कर लिया गया। अब गल्लामंडी की बारी है। इसी कड़ी में अवैध कब्जेदार खुद अपने...

लकड़ी मंडी में क्रेन से तोड़ रहे अपना आशियाना
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSat, 17 Nov 2018 02:04 PM
ऐप पर पढ़ें

लकड़ी मंडी को अवैध कब्जामुक्त करने को नगर निगम ने सर्वे के काम को तेज शुरू कर दिया। लकड़ी मंडी में अवैध कब्जों का चिन्हीकरण पूरा कर लिया गया। अब गल्लामंडी की बारी है। इसी कड़ी में अवैध कब्जेदार खुद अपने भवन को तोड़ रहे हैं। क्रेन के जरिए आशियाना तोड़ा जा रहा। जिससे नुकसान को बचा जा सके।

नगर निगम के सहायक अभियंता मोद नारायण झा की ड्यूटी लकड़ी मंडी में लगाई गई। जिससे अवैध कब्जे हटाए जा सकें। गुरुवार को टीम ने ने अपनी कार्रवाई को शुरू किया। सबसे पहले सड़क की नपाई कराई गई। जिससे अवैध कब्जे पता लग गए। उनसे अवैध कब्जा खुद ही हटाने के निर्देश दिए। कहा कि अवैध कब्जा खुद नहीं हटाया तो नगर निगम तोड़ देगा। झा के मुताबिक, लकड़ी मंडी में सर्वे का काम पूरा हो गया। अब गल्ला मंडी का सर्वे होना रह गया। इसी कड़ी में शुक्रवार को लोगों ने अपने आशियानों को के्रन मंगाकर तोड़ना शुरू कर दिया। क्रेन के जरिए ऊपरी हिस्सा तोड़े रहे हैं, जिससे पूरा मकान न हिल जाए।

नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह ने बताया कि अभियान लगातार चल रहा है। जेसीबी लगने से पूरा मकान हिल जाता है। किसी का नुकसान करने का कोई मतलब नहीं है। ऐसे में खुद ही लोगों से अवैध कब्जा तोड़ने के लिए कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें