Shahjahnpur News: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, स्टीमर चालक की सूझबूझ से बची जान

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: शाहजहाँपुर में, अफतार मोहम्मद नामक युवक ने गर्रा नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए स्टीमर चालक और मस्जिद के नमाजियों ने तुरंत मदद की। अफतार ने बताया कि उसके परिवार के आधार कार्ड में नाम गलत था, जिससे वह परेशान था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए भेजा।

Shahjahnpur News: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, स्टीमर चालक की सूझबूझ से बची जान

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम बल्लीया निवासी अफतार मोहम्मद ने शुक्रवार को गर्रा नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि स्टीमर चालक तकी मोहम्मद की नजर उस पर पड़ गई और उसने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल स्टीमर रोककर बचाव का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले नमाजियों ने भी स्टीमर चालक की मदद की और युवक को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। बाहर निकाले जाने के बाद अफतार ने बताया कि उसके परिवार के आधार कार्ड में नाम गलत हो गया था। इसे ठीक कराने के लिए वह रोजा स्थित साइबर कैफे गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

इसी बात से परेशान होकर उसने नदी में छलांग लगाने की बात कही। हालांकि उसके इस बयान के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, यह पुलिस की पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अफतार को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया, वहीं घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई। समय रहते हुए स्टीमर चालक और नमाजियों की तत्परता से एक युवक की जान बच गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, स्टीमर चालक की सूझबूझ से बची जान