ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरखो-खो में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

खो-खो में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

विकास खंड कलान क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर में सरताज सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में नेहरू युवा केंद्र की अोर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक रामवीर सिंह यादव ने...

खो-खो में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुरThu, 05 Dec 2019 01:26 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास खंड कलान क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर में सरताज सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में नेहरू युवा केंद्र की अोर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक रामवीर सिंह यादव ने बच्चों को संबोधित किया। कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलों में सहभागिता करना अति आवश्यक है। प्रशिक्षक अरविंद मिश्रा, जिला परियोजना अधिकारी एवं कुमारी पंकज ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

नेहरू युवा केंद्र की प्रतियोगिता  में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने 400 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ कर विजय प्राप्त की। प्रथम स्थान पर राजू शाक्य, द्वितीय स्थान पर वीरेंद्र श्रीनगर, तृतीय स्थान पर कमलेश हरनोखा रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान जान देवी खजूरी, द्वितीय स्थान पर अनीता खजूरी, तृतीय स्थान पर संगीता बाराकलां रहीं। पूजा, आरती, निशा देवी, मंजू भारती, गुड़िया देवी, खुशबू देवी, हेमलता श्रीनगर, शशि देवी, सीमा देवी, पिंकी देवी, उपासना देवी, सपना, दीपिका, निधि गुप्ता सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालेज प्रबंधक रामवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह, चरण सिंह, मुनेश सिंह, मोर सिंह यादव, रविंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, रामदीन आदि विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें