बरेली मोड़ के पास होटल संचालक का अर्धनग्न मिला शव

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर में शनिवार को बरेली मोड़ के पास होटल संचालक सोनू का अर्धनग्न शव मिला। सोनू शुक्रवार शाम होटल बंद कर घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए। परिजनों ने बताया कि सोनू का किसी से विवाद नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

बरेली मोड़ के पास होटल संचालक का अर्धनग्न मिला शव

शाहजहांपुर। शहर में शनिवार को बरेली मोड़ के पास सड़क किनारे होटल संचालक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कांशीराम कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सोनू के रूप में हुई, जो कृभको फैक्ट्री के पास होटल चलाते थे। परिजनों के अनुसार सोनू शुक्रवार शाम होटल बंद कर घर के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शनिवार को स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। चौक कोतवाली निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी रेखा ने बताया कि सोनू का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।