ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरकिसानों की जमीन पर कब्जे का विरोध, रेल मंत्री का पुतला फूंका

किसानों की जमीन पर कब्जे का विरोध, रेल मंत्री का पुतला फूंका

अहमदपुर निवास पुर के किसानों की जमीन पर कब्जे के विरोध में शुक्रवार को पुतला दहन किया गया। सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रेल मंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान...

किसानों की जमीन पर कब्जे का विरोध, रेल मंत्री का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 21 Sep 2018 02:54 PM
ऐप पर पढ़ें

अहमदपुर निवास पुर के किसानों की जमीन पर कब्जे के विरोध में शुक्रवार को पुतला दहन किया गया। सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रेल मंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान रेल मंत्री व प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए गए।

शुक्रवार को सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ता रोज की तरह खिरनी बाग रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। रेल मंत्री का पुतला लेकर कार्यकर्ता जुलूस के रूप में खिरनीबाग चौराहा पर पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए चौराहा के बीचो बीच रेल मंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी ने कहा कि कार्यकर्ता कई दिनों से किसानों की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए अनशन पर बैठे हैं।

रेल महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा जा चुका है। इसके बाद भी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीनों को कब्जा मुक्त करा कर ही दम लेंगे इसके लिए आंदोलन को आगे बढ़ाना पड़ा तब भी वह पीछे नहीं हटेंगे। पुतला दहन करने वालों में मोहम्मद अहमद, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद आफताब फैजान, जीशान, अबनीश, दानिश आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें