Shahjahnpur News: इंटरलॉकिंग प्लांट से ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान चोरी, मुकदमा
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News: निगोही के भाजपा नेता अभिषेक सिंह कुशवाहा के इण्टरलांक प्लांट से चोरों ने टैक्टर-ट्राली और लाखों का सामान चुरा लिया। पुलिस ने अभिषेक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कुदिन्ना गांव के सलोनी पेट्रोल पंप के पास स्थित प्लांट से जुड़ा है।

Shahjahnpur News: निगोही।भाजपा नेता के इण्टरलांक प्लांट से टैक्टर-ट्राली व अन्य सामान गायव होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना निगोही के कुदिन्ना गांव निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा भाजपा के नेता है। अभिषेक का गुरगवां के सलोनी पेट्रोल पंप के पास इण्टरलांक प्लांट है। इस प्लांट से चोर टैक्टर-ट्राली,बैटरा समेत लाखो का सामान चोरी कर ले गए थे। अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने आज मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

