ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरभाजपा ने कांग्रेस और गठबंधन को मुस्कुराने का मौका तक न दिया

भाजपा ने कांग्रेस और गठबंधन को मुस्कुराने का मौका तक न दिया

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद से भाजपा के अरूण सागर और गठबंधन प्रत्याशी अमरचंद्र जौहर के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, जनता के साइंटेट मोड ने सारे कयासों पर पानी फेर...

भाजपा ने कांग्रेस और गठबंधन को मुस्कुराने का मौका तक न दिया
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 24 May 2019 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद से भाजपा के अरूण सागर और गठबंधन प्रत्याशी अमरचंद्र जौहर के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, जनता के साइंटेट मोड ने सारे कयासों पर पानी फेर दिया। गुरुवार को जब मतगणना की हुई। उस बीच कोई ऐसी सूचना नहीं आई, जिस पर कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी मुस्कुरा पाते। शुरुआत से भाजपा की लीड के चलते दोनों दलों के खेमों में मायूसी छायी रही।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने बढ़ते वोटों की संख्या के बीच जीत पक्की मानते हुए सुबह से जश्न मनाना शुरू कर दिया था।रोजा मंडी को मतगणना स्थल बनाया गया था। मतगणना में जाने वालों के लिए पास जारी किए गए थे। दूसरी तरफ भाजपा, कांग्रेस और गठबंधन के समर्थकों के लिए पार्टियों ने कैंप लगाए थे। जिससे वहां पर रुककर परिणाम पर नजर रखी जा सके।

सुबह दस बजे पहले राउंड का परिणाम सामने आने पर भाजपा प्रत्याशी अरूण सागर ने 16939 वोटों से बढ़त बनाई। पहले चक्र से लेकर अंत तक भाजपा ने अपनी बढ़त को बनाए रखा। भाजपा की लीड से जहां कार्यकर्ताओं में खुशी थी। वहीं गठबंधन और कांग्रेस के खेमे में मायूसी छा गई।

पहले राउंड में काफी बढ़त होने के बावजूद गठबंधन समर्थकों ने उम्म्ीद नहीं छोड़ी। उन्हें अनुमान था कि जौहर अपना जौहर दिखाएंगे, लेकिन भाजपा की लीड के आगे उनके सारे हौसले पस्त होते गए। हाल यह था कि लगातार लीड लेने के चलते गठबंधन प्रत्याशी आंकड़े के नजदीक तक नहीं पहुंच पाया। जिससे समर्थकों को मायूसी हाथ लगी। दोपहर तक कोई ऐसा मौका नहीं आया, जिसमें भाजपा को छोड़कर दूसरे दलों के समर्थक मुस्कुरा पाते।

जौहर ने छोड़ा सबसे पहले मैदान

अपनी जीत का दावा करने वाले गठबंधन के प्रत्याशी अमर चंद्र जौहर ने सबसे पहले मैदान छोड़ दिया। वह दोपहर में मतगणना स्थल से बाहर निकले और ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप जड़ दिया। हालांकि, उन्होंने पक्षपात की तोहमत लगाया। इसी तरह कांग्रेस के ब्रह्मस्वरूप सागर शाम तक डटे रहे। उन्होंने जनादेश को स्वीकार किया।

भाजपा समर्थकों ने सुबह से मनाया जश्न

एक तरफ जहां गठबंधन और कांग्रेस के खेमों में जबर्दस्त तरीके से मायूसी छाई थी। वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी के लगातार बढ़त बनाए जाने से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। अरूण सागर के कैंप कार्यालय से जश्न का आगाज हुआ, जो मंडी के गेट तक जा पहुंचा। अरूण की बढ़ती लीड के साथ ही कार्यकर्ताओं का जोश भी आसमान छू रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें