जीआरपी पुलिस ने बाइक चोरों को पकड़ा, जेल भेजा
Mar 03, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी हुई बाइक को बरामद किया। खिरनीबाग के सावन मिश्रा और हाथीथान मोहल्ले के सुहेल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस तरह की घटनाओं को अस्वीकार्य बताया और आरोपियों को जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रजनीश शुक्ला और अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी हुई बाइक को सकुशल बरामद करते हुए जीआरपी पुलिस ने खिरनीबाग के रहने वाले सावन मिश्रा व हाथीथान मोहल्ले के रहने वाले सुहेल के पास एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक रजनीश शुक्ला, कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, अनुज कुमार सहित आदेश राठी का विशेष सहयोग था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


