Shahjahnpur News: जंगली जानवर सामने आने से बाइक पलटी, तीन घायल

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: मदनापुर, संवाददाता। पीलीभीत-बेवर स्टेट हाईवे पर रविवार रात चंदोखा गांव के पास अचानक जंगली जानवर सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बा

Shahjahnpur News: जंगली जानवर सामने आने से बाइक पलटी, तीन घायल

Shahjahnpur News: पीलीभीत-बेवर स्टेट हाईवे पर रविवार रात चंदोखा गांव के पास अचानक जंगली जानवर सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। बदायूं जिले के भौतिनगला निवासी 28 वर्षीय सुरजीत अपने दो साथियों के साथ शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ स्थित रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक से जलालाबाद होते हुए बदायूं जा रहे थे। मदनापुर क्षेत्र में चंदोखा गांव के पास पहुंचते ही अचानक सड़क पर जंगली जानवर आ गया। बाइक उससे टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे उनके दोनों साथियों को मामूली चोटें आईं।

सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुरजीत की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: जंगली जानवर सामने आने से बाइक पलटी, तीन घायल