ग्रामीणों की इन समस्याओं को हल कराएगी भाकियू
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी गुट के मंडल प्रभारी नरेंद्र यादव व मंडल अध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया ने नगलाभोज गांव में किसानों की समस्याओं को सुना। सभी का समाधान कराने का आश्वासन दिया। भाकियू...
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी गुट के मंडल प्रभारी नरेंद्र यादव व मंडल अध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया ने नगलाभोज गांव में किसानों की समस्याओं को सुना। सभी का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
भाकियू नेताओं को ग्रामीणों ने बताया कि गांव की गलियों में कीचड़ भरा पड़ा है, जिस पर खड़ंजा बिछना चाहिए। गांव में कोई प्राथमिक विद्यालय नहीं है। स्कूल न होने से बच्चों को काफी दूर पढ़ने जाना पड़ता है। पानी का संकट बना है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि शौचालय भी उनके गांवों में नहीं बन सुके हैं।
मंडल प्रभारी ने कहा कि चुनाव के समय लोग आते है। रिश्तेदारी निकालते हैं, लेकिन पद पाने के बाद वापस नहीं आते हैं। भाकियू उनकी बात को उठाएगी। सभा में कल्लू सिंह, नरेश, गुड्डू, राधेश्याम, उदयराज, विमलेश, पंकज, सत्यवीर, रामप्रसाद, मंगल सिंह, तारा चन्द, ज्ञानचंद, ध्यानचंद, प्रमोद कुमार, राजा, अनीता देवी, सुनीता देवी, कांति देवी, गीता देवी, भगवती, ममता देवी, सरिता देवी आदि मौजूद रहे।