हनुमत धाम पर आज सुबह भगवा होली

Mar 03, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर। नया पुल के पास स्थित हनुमत धाम में मंगलवार सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक भगवा होली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हैं

हनुमत धाम पर आज सुबह भगवा होली

नया पुल के पास स्थित हनुमत धाम में मंगलवार सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक भगवा होली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हैं। आयोजकों की ओर से सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार किया जा रहा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर निमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकें। आयोजन स्थल पर रंग, गुलाल और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ होगा और श्रद्धालुओं की भागीदारी की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।