मधुमक्खियों के हमले से बाजार में भगदड़, एक व्यापारी गंभीर घायल
Mar 01, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - कांट में नगर पंचायत कार्यालय के पास बाजार में रविवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई और एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मधुमक्खियों का छत्ता ओवरहेड टैंक पर था, जिसके कारण दुकानदारों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई।

कांट में नगर पंचायत कार्यालय के पास बाजार में रविवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नप कार्यालय में बने ओवरहेड टैंक पर मधुमक्खियों का छत्ता है। दोपहर में अचानक मधुमक्खियां हमलावर हो गईं और बाजार का रुख कर लिया। मधुमक्खियों को देखकर दुकानदारों और वहां आए ग्राहकों में भगदड़ मच गई। स्थिति बिगड़ते देख कई व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। हालांकि इस दौरान एक व्यापारी मधुमक्खियों की चपेट में आ गया। उसे मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट कर घायल कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



