ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार, मुकदमा
Shahjahnpur News - -ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति का कोरोना में हो गया था निधन-एक अन्य व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार किया-आरोपी की असल पत्नी को पता लगा
जलालाबाद कस्बे की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दुराचार किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की 7 दिसम्बर 2020 को करोना काल के दौरान मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। अपने व परिवार के भरण पोषण के लिए वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद पड़ोसी लोकपाल यादव ने उससे नजदीकी बनाई। यह झूठ कहा कि उसका उसकी पत्नी से तलाक हो गया है। हम दोनों लोग शादी कर लेंगे। आरोपी लोकपाल यादव ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। लोकपाल की पत्नी और बच्चों को यह बात पता लगी तो दस नवंबर को वह घर में घुस कर मारपीट कर गए और जलालाबाद छोड़ने को कहा। इसके बाद लोकपाल यादव अपने पुत्र ने घर में आकर कनपटी पर तमंचा रखकर जलालाबाद छोड़ने कहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।