रामचंद्र मिशन के बसंत उत्सव में पहुंचे जितिन प्रसाद, साधकों से भी मिले

Feb 27, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में आयोजित 'बसंत उत्सव 2026' में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भाग लिया। उन्होंने बाबूजी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और ध्यान साधना में भाग लिया। कार्यक्रम में हजारों साधकों ने मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। दाजी ने साधकों को प्रेम और करुणा का संदेश दिया।

रामचंद्र मिशन के बसंत उत्सव में पहुंचे जितिन प्रसाद, साधकों से भी मिले

शाहजहांपुर, संवाददाता। श्रीरामचन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित “बसंत उत्सव 2026” कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने पूज्य बाबूजी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मिशन अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल (दाजी) से भेंट की और संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि आश्रम आकर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। इस दौरान उन्होंने सामूहिक ध्यान साधना के लिए देश–विदेश से आए अभ्यासियों से मुलाकात की और साधना केंद्र का भ्रमण किया। बाबूजी की स्मृतियों से जुड़े चित्रों का अवलोकन भी किया। आश्रम भ्रमण के दौरान महापौर अर्चना वर्मा, मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र और डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

शाहजहांपुर, संवाददाता। श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में बसंत उत्सव–2026 के चौथे चरण के तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक ध्यान साधना से हुई। मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में देश–विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने ध्यान कर मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। मिशन स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने और आदि गुरु लालाजी महाराज की 153वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दाजी ने साधकों को प्रेम, करुणा और सेवा की भावना अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ध्यान अंतिम प्रज्ञा तक पहुंचने का माध्यम है और नियमित अभ्यास से सहनशक्ति व सही समझ विकसित होती है। ध्यान सत्र में ददरौल, कांट, भावलखेड़ा और सिंधौली विकासखंडों के 100 से अधिक ग्राम प्रधान शामिल हुए। आयोजन में सचिव उमाशंकर बाजपेई, विनीत राणावत, ए.के. गर्ग, राज गोपाल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, कृष्णा भारद्वाज, ममता सिंह, उमेश श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, माया सिंह, डा. प्रसन्न कुमार, डा. एच.के. सिंह, डा. अभिनव सक्सेना और के.एम. त्रिपाठी का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।