Shahjahnpur News: एडीएम का आदेश बेअसर, मंडी में व्यापारियों का कब्जा बरकरार

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: बंडा उपमंडी में व्यापारियों का धान पड़ा होने से किसानों को अपनी उपज रखने की जगह नहीं मिल रही है। एडीएम के निर्देश के तीन दिन बाद भी स्थिति में खास बदलाव नहीं हुआ। निर्धारित 14 केंद्रों पर तौल शुरू नहीं हुई है। कई किसान मजबूरी में 1700 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेच रहे हैं। किसानों ने व्यवस्था सुधारने और मिलों में रखे धान की जांच की मांग की है।

Shahjahnpur News: एडीएम का आदेश बेअसर, मंडी में व्यापारियों का कब्जा बरकरार

Shahjahnpur News: बंडा उपमंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर एडीएम प्रशासन के निर्देश भी बेअसर साबित हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर खाली कराने के निर्देश दिए जाने के तीन दिन बाद भी यहां व्यापारियों का धान पड़ा हुआ है। इससे किसानों को अपनी उपज रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। किसान मंडी में धान बेचने के लिए परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा सकी है। 12 अक्टूबर को धान खरीद के पहले दिन एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसडीएम सदानंद सरोज और डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने मंडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान परिसर में जगह-जगह धान सूखता मिला और धान के चट्टे लगे हुए थे। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए मंडी परिसर की जगह तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद तीन दिन बाद भी मंडी की स्थिति में खास बदलाव नहीं आया। किसान दौलतपुर महोलिया निवासी दौलत ने बताया कि मंडी में व्यापारियों का धान पड़ा होने से उन्हें अपनी उपज रखने की जगह नहीं मिल रही है। वह 12 अक्टूबर को धान लेकर आए थे, लेकिन काफी इंतजार के बाद कुछ जगह मिल सकी। अन्य किसानों ने भी मंडी में जगह की कमी पर नाराजगी जताई। बुधवार को जलालाबाद मंडी में भी निरीक्षण के दौरान एडीएम ने किसानों के लिए और जगह बनाने के निर्देश एसडीएम और मंडी सचिव को दिए हैं।

धान खरीद केंद्रों पर तौल का इंतजार

खरीद के तीन दिन बाद भी केंद्रों पर तौल नहीं

उपमंडी में धान खरीद के लिए 14 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, लेकिन तीन दिन बाद भी तौल शुरू नहीं हो सकी। कुछ केंद्रों पर प्रभारी मौजूद नहीं हैं, जबकि कुछ के बैनर लगाने की जगह तक तय नहीं हुई। किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर किसान

1700 से 1800 रुपये में धान बेचने को मजबूर किसान

सरकारी केंद्रों पर तौल शुरू नहीं होने और मंडी में जगह की कमी के चलते कई किसानों ने मिल मालिकों को 1700 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेच दिया। किसानों के मुताबिक, मजबूरी में कम कीमत पर उपज बेचनी पड़ रही है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान की आशंका है।

कटाई के बाद उपज रखने की जगह नहीं

कटाई के बाद धान रखने की जगह नहीं

किसानों के मुताबिक, करीब 70 प्रतिशत धान की कटाई हो चुकी है। ऐसे में उपज लेकर मंडी पहुंच रहे किसानों को जगह की कमी से जूझना पड़ रहा है। किसान अमोद कुमार और रामासरे ने भी मंडी में धान रखने की जगह नहीं होने की समस्या उठाई। किसानों ने व्यवस्था सुधारने की मांग की।

मिलों में रखे धान की जांच की मांग

मिलों में रखे धान की जांच की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृज किशोर मिश्रा ने मंडी परिसर में व्यापारियों और बिचौलियों के कब्जे का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि व्यापारियों को किसानों के धान की बोली लगाकर खरीद करनी चाहिए। साथ ही मिलों में रखे धान की जांच कराई जाए, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦उपमंडी में धान खरीद के लिए कितने केंद्र निर्धारित किए गए हैं?−
उपमंडी में धान खरीद के लिए 14 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: एडीएम का आदेश बेअसर, मंडी में व्यापारियों का कब्जा बरकरार