Shahjahnpur News: मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़े का आरोप, जांच की मांग

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: बंडा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों में कथित फर्जीवाड़े की जांच की मांग की है। संगठन ने चकरोड पटाई, तालाब खुदाई और नाली सफाई के लिए फर्जी मास्टर रोल भरकर सरकारी धन निकालने का आरोप लगाया। ज्ञापन में कई पंचायतों के एक वर्ष के कार्यों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी गई।

Shahjahnpur News: मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़े का आरोप, जांच की मांग

Shahjahnpur News: बंडा। ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों में कथित फर्जीवाड़े की जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने बुधवार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने एक वर्ष के कार्यों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत और एपीओ लोकेश गंगवार के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजा। इसमें आरोप लगाया कि बीबी राम जी योजना के तहत चकरोड पटाई, तालाब खुदाई और नाली सफाई सहित अन्य कार्यों में फर्जी मास्टर रोल भरकर सरकारी धन निकाला गया।

संगठन ने रायटांडा, बंडी, मुड़िया कुर्मियात, भांभी, भितिया श्याम, बरीबरा और सिंघापुर कुरसंडा समेत कई ग्राम पंचायतों के कार्यों की जांच की मांग की। कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान विजय वर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, जरेल सिंह और साकिब खान मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़े का आरोप, जांच की मांग