बसपा ने शाहजहांपुर जिला संगठन में किया फेरबदल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरबहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक 21 जून को सम्पन्न हुई। बैठक में शाहनवाज खां को जिला उपाध्यक्ष और राजेंद्र कुमार गौतम को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। अनिल कुमार भारती को 132 जलालाबाद विधानसभा के लिए अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया।

शाहजहांपुर। बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक 21 जून को बदायूं के लॉन में हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बाबू मुनकाद अली, मुख्य मंडल प्रभारी गिरीश चंद्र, जाफर मलिक, शजेश सागर, राजवीर सिंह तथा जोन प्रभारी विजय प्रताप सिंह और इम्तियाज मंसूरी की सहमति से अब्दुल वाहिद खां के स्थान पर शाहनवाज खां को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं आसिफ सैदी के स्थान पर राजेंद्र कुमार गौतम को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। 132 जलालाबाद विधानसभा के लिए अनिल कुमार भारती को अतिरिक्त विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


