राजस्व संग्रह अमीन की कार से 2 लाख 60 हजार रुपये से भरा बैग चोरी
Shahjahnpur News - पुवायां में राजस्व संग्रह अमीन योगेश मिश्रा की कार से दो लाख साठ हजार रुपए का बैग चोरी हो गया। उन्होंने एसबीआई से पैसे निकालकर बैग में रखे थे और कार लॉक करके सामान खरीदने गए थे। जब लौटे, तो बैग गायब...

पुवायां। तहसील में राजस्व संग्रह अमीन के पद पर तैनात नाहिल गांव निवासी योगेश मिश्रा की कार से दो लाख साठ हजार रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। इसमें विभागीय कागज भेज भी रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे। नाहिल गांव के योगेश मिश्रा तहसील में राजस्व संग्रह अमीन के पद पर कार्य रत हैं। योगेश मिश्रा ने शनिवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे के बाद नगर की एसबीआई शाखा से दो लाख 63 हजार रुपये अपने खाता से निकाले। तीन हजार रुपये जेब में रख लिए और बाकी रुपये बैग में रख दिए। इसके बाद उन्होंने अपनी कार पंजाब सिंध बैंक के पास लॉक करके खड़ी कर दी और बैग कार में छोड़ दिया। घरेलू सामान खरीदने लगे। सब्जी व अन्य सामान खरीदने के बाद कार के पास आये तो कार खुली थी। कार में रखा बैग गायब था। अमीन योगेश मिश्रा ने बताया कि बैग में रुपयों के साथ सरकारी अभिलेख भी रखे थे। कोतवाल क्राइम राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


