Shahjahnpur News: बीमा योजनाओं की जानकारी लेकर आर्थिक सुरक्षा से जुड़ें किसान

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में सम्भव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया।

बीमा योजनाओं की जानकारी लेकर आर्थिक सुरक्षा से जुड़ें किसान

Shahjahnpur News: ददरौल। गन्ना समिति रोजा के सभागार में मंगलवार से किसानों के लिए जन सुरक्षा बीमा योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला शुरू हुई। चार दिवसीय कार्यशाला 10 जुलाई तक चलेगी। इसमें किसानों को विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी देकर उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यशाला में इफको और बैंक के प्रतिनिधियों ने किसानों को जन सुरक्षा बीमा योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से जुड़कर किसान और उनके परिवार आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने की अपील भी की गई।

अध्यक्षता गन्ना समिति के चेयरमैन त्रिवेंद्र सिंह ने की। इस दौरान संचालक मंडल सदस्य आनंद सिंह, एससीडीआई रोजा लालचंद उपाध्याय, चीनी मिल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में गन्ना किसानों ने भी कार्यशाला में भाग लेकर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsShahjahnpur News: बीमा योजनाओं की जानकारी लेकर आर्थिक सुरक्षा से जुड़ें किसान