तिलहर में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Apr 08, 2026 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - फोटो 06- तिलहर में रैली को हरी झंडी दिखाकर ब्लॉक प्रमुख ने रवाना किया।तिलहर। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बीआरसी से नगर में स्कूल छात्रों ने जागरूकता र

तिलहर में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

तिलहर। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बीआरसी से नगर में स्कूल छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और लोगों को जागरूक किया। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए उनका नामांकन सरकारी स्कूल में कराएं। खंड शिक्षा अधिकारी नगेंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पाठ्यपुस्तकें, ड्रेस, मध्यान भोजन सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। इस दौरान नीरज सक्सेना, आनंद गंगवार, जितेंद्र आर्य, रघुवीर सहाय आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।