Shahjahnpur News: सर्राफा दुकान में चोरी का प्रयास, फुटेज में कैद हुए दो संदिग्ध

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: सर्राफा की दुकान में शटर तोड़ने की कोशिश की गई।रोजा, संवाददाता। रोजा थाना क्षेत्र के जमुका दोराहे पर स्थित एक सर्राफा दुकान में रविवार र

Shahjahnpur News: सर्राफा दुकान में चोरी का प्रयास, फुटेज में कैद हुए दो संदिग्ध

Shahjahnpur News: रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के जमुका दोराहे पर स्थित एक सर्राफा दुकान में रविवार रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि समय रहते सूचना मिलने से चोर वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रुकनापुर निवासी अरुण राठौर ने बताया कि उनकी नेशनल हाईवे किनारे जमुका में सर्राफा की दुकान है। रविवार रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद मोबाइल से जुड़े सीसीटीवी कैमरे में उन्होंने दो संदिग्ध युवकों को दुकान के बाहर लगा बल्ब तोड़ते और शटर उखाड़ने के लिए फर्श तोड़ने का प्रयास करते देखा।

इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने और आसपास हलचल होने पर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। अरुण राठौर ने बताया कि करीब पांच दिन पहले भी उनकी दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इस बार भी उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान कर मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsShahjahnpur News: सर्राफा दुकान में चोरी का प्रयास, फुटेज में कैद हुए दो संदिग्ध