ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरCrime: महिला से रेप, बाद में पेड़ से लटकाया और फिर...

Crime: महिला से रेप, बाद में पेड़ से लटकाया और फिर...

कलान के पातीराम गली मोहल्ले में रात बड़ी घटना हो गई। एक महिला से रेप के बाद आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की। आरोपी ने महिला के गले में फंदा डाल कर पेड़ से लटका दिया। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के...

Crime: महिला से रेप, बाद में पेड़ से लटकाया और फिर...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 21 Nov 2017 03:48 PM
ऐप पर पढ़ें

कलान के पातीराम गली मोहल्ले में रात बड़ी घटना हो गई। एक महिला से रेप के बाद आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की। आरोपी ने महिला के गले में फंदा डाल कर पेड़ से लटका दिया। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए, उन्होंने महिला को पेड़ से उतारा, तब तक आरोपी भाग चुका था।

महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में काम करता है। वह कलान में अकेली रहती है। उसका जमीन को लेकर बदायूं के कादरचौक निवासी एक व्यक्ति से विवाद चलता है। महिला ने बताया कि रात विरोधी के घर में घुस आया। उसने उसके साथ रेप किया। इसके बाद महिला को पकड़ कर वह एक पेड़ के पास ले गया। फिर आरोपी ने पेड़ की रस्सी डाली।

महिला इस बीच शोर मचा रही थी। जब तक मोहल्ले के लोग आते, आरोपी ने फंदा डाल कर महिला को पेड़ से लटका दिया। इस बीच शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए, उन्होंने महिला को पेड़ से उतारा। इस बीच आरोपी भाग गया। बताया जाता है कि महिला के गले में रस्सी के निशान भी हैं। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें