ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरअष्टमी-नवमी पर कन्याओं का पूजन कर कराया भोज

अष्टमी-नवमी पर कन्याओं का पूजन कर कराया भोज

चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी और नवमी पर घरों और देवी मंदिरों में हवन, पूजन हुआ। हवन में पूर्णाहुति के बाद देवी मां के साक्षात स्वरूप में कन्याओं भोज कराया गया।शनिवार सुबह नौ बजे तक अष्टमी रही, इसके...

अष्टमी-नवमी पर कन्याओं का पूजन कर कराया भोज
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 14 Apr 2019 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी और नवमी पर घरों और देवी मंदिरों में हवन, पूजन हुआ। हवन में पूर्णाहुति के बाद देवी मां के साक्षात स्वरूप में कन्याओं भोज कराया गया।शनिवार सुबह नौ बजे तक अष्टमी रही, इसके बाद नवमी लग गई। जिसको लेकर घरों और मंदिरों में सुबह से ही पूजा पाठ शुरू हो गया।

भक्तों ने देवी के महागौरी व सिद्धिदात्री स्वरूप की संयुक्त रूप से आराधना की। रोज की तरह अज्ञारी डालकर देवी मां को फल और मिठाई का भोग लगाया। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, शेरों वाले मंदिर, काली माता मंदिर और काली बाड़ी मंदिर सभी देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही हवन पूजन भी कराया गया।

घरों में देवी मां के कन्या स्वरूप का पूजन और भोज का आयोजन किया गया। कन्याओं को सब्जी पूड़ी, दही, जलेबी आदि का भोग लगाया गया। दक्षिणा देककर देवी मां के रूप में कन्याओं का आशीर्वाद लिया। कहा जाता है कि 9 दिनों तक देवी मां की आराधना के बाद कन्या भोज कराना, कन्या का स्वरूप आशीर्वाद फल देने वाला होता है। वहीं, श्री राम नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ ही धूमधाम से मनाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें