ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरअशोक की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी, उद्योगों में बढ़ी शाहजहांपुर की पॉवर

अशोक की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी, उद्योगों में बढ़ी शाहजहांपुर की पॉवर

शाहजहांपुर की पॉवर एक बार फिर से बढ़ गई। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में अशोक अग्रवाल का कद बढ़...

अशोक की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी, उद्योगों में बढ़ी शाहजहांपुर की पॉवर
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 15 Jun 2021 03:31 AM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर की पॉवर एक बार फिर से बढ़ गई। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में अशोक अग्रवाल का कद बढ़ गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक का सफर पूरा कर लिया। अपनी योग्यता और वॉक कुशलता के दम पर कई सेशन को पार करते हुए अशोक अग्रवाल उद्यमियों का विश्वास जीतने में सफल रहे। सोमवार को आगरा के होटल में उन्हें विधिवत अध्यक्ष घोषित किया। उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में दूसरे पायदान पर काम करने वाले अशोक अग्रवाल नंबर वन बन गए। 12 जून को चार घंटे के ऑनलाइन सेशन में अशोक अग्रवाल और उनके सामने ताल ठोंक रहे प्रत्याशी से उद्यमी सीधे रुबरू हुए। गाजियाबाद, बनारस और दिल्ली समेत कई प्रदेशों और जिलों के उद्यमियों ने प्रत्याशियों से सवाल पूछे। कोविड के बाद पटरी से उतरी इंडस्ट्रीज को फिर से ट्रैक पर लाने के लिए अशोक ने सधे शब्दों में जवाब दिया। उद्यमियों के सारे मानकों पर अशोक खरे उतरे और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी पर विराजमान करा दिया। सोमवार को आगरा के एक होटल में केंद्रीय कार्यकारी समिति की मीटिंग में चुनाव अधिकारी व पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने अशोक अग्रवाल के नाम की घोषणा की। उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

युवा जोश और अनुभवी उद्यमियों की बनाएंगे टीम

अशोक अग्रवाल एक जुलाई को लखनऊ में विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद उनके सामने अपनी टीम को तैयार करने का दायित्व है। अशोक ने बताया कि युवा जोश और अनुभवी लोगों को कमेटी में शामिल किया जाएगा। इसमें स्पेशलिस्ट लोग भी शामिल होंगे। जूनियर और सीनियर देखने के बजाय काम करने वालों को टीम में रहेंगे।

भारत के उत्पादों की विदेशों में मार्केट विकसित करने का लक्ष्य : अशोक

आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उद्योगों के लिए कुछ बड़ा करने की प्लानिंग को तैयार किया। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद उद्योगों के लिए काफी चैलेंज वाला समय है। उद्योगों में डिमांड नहीं है। जिसके चलते उत्पादन नहीं हो पा रहा। देश के उत्पादों को विदेशों की मार्केट में तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उसके लिए विदेशियों की भारतीय उद्यमियों से वर्चुटल मीटिंग कराकर बताएंगे कि हम क्या-क्या बनाते हैं। जिससे इंडियन उत्पादों भी विदेश की मार्केट तक अपनी पहुंच बना सकें। उन्होंने बताया कि भारतीय उद्योग की टेक्नोलॉजी अभी अपडेट नहीं है। कुशलता की कमी को दूर करने के लिए विदेश की तकनीक को यहां अपडेट कराने का प्रयास किया जाएगा। अशोक अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के स्तर से काफी मुद्दे लंबित हैं। अन्य प्रदेशों के मुकाबले बिजली के दाम काफी ज्यादा है। इस समस्या का समाधान भी कराया जाएगा। सत्ता और विपक्ष दोनों से मिलकर उद्योगों की दिक्कतों को दूर कराएंगे। समस्याओं को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने वालों के साथ ही उद्यमी जाएंगे।

प्रोफाइल

नाम : अशोक अग्रवाल

जन्म : 1960

शिक्षा : एम कॉम

उद्योग की शुरुआत : 1987 में विद्या प्लाई बोर्ड शुरू की

आईआईए से जुड़े : वर्ष 1998

पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके

-विद्या प्लाई वुड के मालिक अशोक अग्रवाल आईआईए में चैप्टर, डिवीजनल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदों पर रह चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें