परीक्षा फल वितरण समारोह में मेधावी छात्राएं सम्मानित
Shahjahnpur News - छात्रा को सम्मानित करती प्रधानाचार्य प्रबंधक। शाहजहांपुर, संवाददाता।दलेलगंज स्थित श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा फल वितरण सम

शाहजहांपुर। दलेलगंज स्थित श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रबंधक संजीव शुक्ला ने डॉ. तारा पाठक के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कक्षा-वार मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रबंधक संजीव शुक्ला ने सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र, उपहार व मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रधानाचार्य ब्यूटी ने व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


