मदरसे में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - सिंधौली के मदरसा इस्लामियां रहमत ए आलम जमुनियां में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह हुआ। इमाम आमीन खां और पूर्व प्रधान मोहम्मद उमर खान ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार दिए। प्रिंसिपल रहमत जहां और अन्य शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अंत में, संचालक मोहम्मद रिजवान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

मदरसे में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

सिंधौली। मदरसा इस्लामियां रहमत ए आलम जमुनियां सिंधौली में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सिंधौली मस्जिद के इमाम आमीन खां तथा पूर्व प्रधान मोहम्मद उमर खान उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मदरसे की प्रिंसिपल रहमत जहां, नेहा खानम, फरहान, सन्नो बेगम, शहनाज बानो, नाजिर अली, अजीज खान, इनजामुल खान, खालिद खान, बकील खान और शकील खान सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अंत में मदरसा संचालक मोहम्मद रिजवान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।