शाहजहांपुर की अमीषा सक्सेना ने रायसीना डायलॉग में किया प्रतिभाग

Mar 09, 2026 02:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर की पीएचडी शोधार्थी अमीषा सक्सेना ने नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 में भाग लिया। इस सम्मेलन में उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं से संवाद करने का अवसर मिला। वह एसएस कॉलेज में प्रो. आदित्य कुमार सिंह के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर शोध कर रही हैं।

शाहजहांपुर की अमीषा सक्सेना ने रायसीना डायलॉग में किया प्रतिभाग

शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज शाहजहांपुर की पीएचडी शोधार्थी अमीषा सक्सेना ने नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रायसीना डायलॉग 2026 में प्रतिभाग किया। यह सम्मेलन 5 से 7 मार्च तक होटल ताज पैलेस में आयोजित हुआ। अमीषा सक्सेना चौक निवासी पंकज सक्सेना और माधवी सक्सेना की पुत्री हैं। सम्मेलन के दौरान उन्हें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट और जर्मनी की स्टेट पार्लियामेंट की सदस्य वीबके विंटर समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं से संवाद का अवसर मिला। कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी और चंद्रबाबू नायडू सहित कई प्रमुख नेताओं के सत्र आयोजित हुए।

अमीषा एसएस कॉलेज के प्रो. आदित्य कुमार सिंह के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर शोध कर रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।