गन्ने पर अमेरिकी फाल आर्मी वर्म कीट का हमला
Shahjahnpur News - गन्ने की फसल को खतरा पैदा हो गया है। अमेरिकी मूल का विनाशकारी कीट फाल आर्मी वर्म गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहा...
जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के इरकी गांव में आपसी विवाद में पवन कुमार नामक एक युवक को लाठी और खंती से मारकर बुरी तरह घायल कर देने और बेहोशी हालत में उसके गले से सोने का लॉकेट छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल युवक के भाई सुधीर कुमार के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें गांव के ही छह लोगों को नामजद आरोपित किया गया है।

दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सोमवार की शाम वह और उनके भाई पवन अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान आरोपितों का गिरोह आया और गाली देने लगे। इसके बाद लाठी - खंती से उनके भाई को मारकर बेहोश कर दिया। बेहोशी हालत में गले से सोने का लॉकेट छीन कर ले भागे। पुलिस को बताया है कि बढ़ते व्यापार के कारण आरोपित लोग उनसे नाराज रहते हैं और पहले से भी दुश्मनी चली आ रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




