युवती ने घर से उठा ले जाने का लगाया आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में एक युवती ने कुछ लोगों पर उसे घर से उठाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसके भाई के प्रेम संबंधों के चलते लड़की के परिवार ने उसे उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों पक्षों को आमने-सामने लाया।

युवती ने घर से उठा ले जाने का लगाया आरोप

शाहजहांपुर। युवती ने कुछ लोगों पर घर से उठा ले जाने का आरोप लगाया और मारपीट सहित धमकी देने का आरोप लगाया है। रोजा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक युवती सोमवार को पुलिस आफिस पहुंची और उसने बताया की उसका भाई गांव की एक लड़की से प्यार करता है और इस बात से रंजिश मानते हुए लड़की के परिवार के लोग शनिवार की रात को उसके घर आए और उसे घर से उठा ले गए। वहीं रौजा कोतवाल राजीव कुमार ने बताया युवती का भाई गांव की ही एक युवती को भगा ले गया है। गांव की एक आशा कार्यकत्री ने युवती को अपने घर बुलाया था और वह अपने भाई से मोबाइल पर बात करके उनकी लोकेशन पूछ रही थी।

इसके बाद युवती ने पुलिस को भी फोन किया था और पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद दोनों पक्ष की आमने-सामने बात हुई। वहीं युवती उठा ले जाने की बात गलत है, इस तरीके की कोई घटना नहीं हुई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।