कोचिंग गई नाबालिग के अपहरण का आरोप
बंडा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अज्ञात के खिलाफ नाबालिग पुत्री के अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 04 Sep 2023 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें
पुवायां। बंडा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अज्ञात के खिलाफ नाबालिग पुत्री के अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री नगर के एक मुहल्ले के घर में किराए पर रहती थी। शनिवार शाम 5 बजे कोचिंग पढ़ने को जाने के बाद घर नहीं लौटी। उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू की।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
