ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरलॉकडाउन: शाहजहांपुर की सड़कों पर सन्‍नाटा, बाजार पूरी तरह बंद 

लॉकडाउन: शाहजहांपुर की सड़कों पर सन्‍नाटा, बाजार पूरी तरह बंद 

शाहजहांपुर में शुक्रवार रात 10 बजे से लॉकडाउन शुरू हो गया। 55 घंटे की लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। बाजार पूरी तरीके से बंद है। शनिवार सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा...

लॉकडाउन: शाहजहांपुर की सड़कों पर सन्‍नाटा, बाजार पूरी तरह बंद 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,शाहजहांपुर Sat, 11 Jul 2020 10:44 AM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर में शुक्रवार रात 10 बजे से लॉकडाउन शुरू हो गया। 55 घंटे की लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। बाजार पूरी तरीके से बंद है। शनिवार सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। 

वाहन आते जाते नहीं दिखे। लोगों ने एक दिन पहले ही अपनी जरूरत का सामान खरीद लिया था। शाहजहांपुर में लॉकडाउन की मानीटरिंग के लिए प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार से ही डेरा डाल दिया है। वह लगातार अफसरों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। संचारी रोगों से निपटने के लिए विशेष सफाई अभियान की शुरुआत भी रात से ही कर दी गई। 

रात में ही सड़कों पर झाड़ू और नाले की सफाई का काम होता दिखाई पड़ा। शनिवार को शाहजहांपुर में कर्फ्यू जैसे हालात रहे। चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी लगी है। अगर बेवजह कोई घर से निकलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी पुलिस करेगी। इस दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सभी से अपील की है कि वह लाक डाउन का पूरी तरह से पालन करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें