वेटलिफ्टिंग में अजय का चयन, चंडीगढ़ में दिखाएंगे दम

Mar 03, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - 5 से 10 मार्च तक आल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता चंडीगढ़ में होगी। अजय पाल, जो भवालखेड़ा के पंचायती राज विभाग में कार्यरत हैं, 88 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने पहले भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया है और उनका चयन ट्रायल के बाद हुआ है।

वेटलिफ्टिंग में अजय का चयन, चंडीगढ़ में दिखाएंगे दम

5 से 10 मार्च तक आल इण्डिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के वेटलिफ्टिंग हाल में होगा। प्रतियोगिता में विकासखंड भवालखेड़ा के पंचायती राज विभाग में कार्यरत और ग्राम महाऊ दुर्ग, विकासखंड सिंधौली निवासी अजय पाल 88 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अजय पाल इससे पहले तीन बार इस प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। उनका चयन जिला, मंडल और राज्य स्तरीय ट्रायल के बाद हुआ, जिसका आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा ने कराया था। जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने शुभकामनाएं दी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।