दवा लेने अस्पताल पहुंचा बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी, गिरफ्तार
Shahjahnpur News - नौ वर्ष की बच्ची ने लगाया था छेड़छाड़ करने का आरोपआरोपी को पूरी रात तलाशती रही थी तिलहर थाने की पुलिसतिलहर, संवाददाता। बच्ची से छेड़छाड़ और अश्लील हरक

तिलहर, संवाददाता। बच्ची से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोपी बीमार होने पर सीएचसी आया जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसका घर खेत में बना हुआ है। बुधवार की देर शाम उसकी 9 वर्षीय पुत्री खेत पर थी। आरोप है कि इसी दौरान तिलहर के मोहल्ला मुस्तफाबाद का प्रेम प्रकाश उर्फ पांडे आ गया और उसकी पुत्री से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की जब उसकी पुत्री ने शोर मचाया तो वह भाग गया।
पुलिस ने इस मामले में रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे नाटकीय ढंग के साथ प्रेम प्रकाश सीने में दर्द की बात कहते हुए सीएचसी पहुंचा था। इसकी जानकारी कोतवाल जुगुल किशोर पाल को लगी तो वह भारी पुलिस पर के साथ अस्पताल पहुंच गए और घेराबंदी कर ली।प्रेम प्रकाश के परिजनों ने मोहल्ले के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और अपनी सुरक्षा में आरोपी प्रेम प्रकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार आरोपी ठीक है और उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


