अवैध कब्जा न हटाने पर लेखपाल ने कराई रिपोर्ट दर्ज
लेखपाल चंद्रजीत सिंह ने सिंधौली थाने में तहरीर दी। बताया कि राजस्व ग्राम कोटावारी बड़ागांव तहसील पुवायां की खलिहान भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज...

शाहजहांपुर। लेखपाल चंद्रजीत सिंह ने सिंधौली थाने में तहरीर दी। बताया कि राजस्व ग्राम कोटावारी बड़ागांव तहसील पुवायां की खलिहान भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस भूमि पर ग्राम के ही रामाधार द्वारा कच्ची छोपड़ी व छप्पर डालकर अवैध कब्जा कर रखा है। पैमाइस शिकायतकर्ता देवनरायन व अवैध कब्जेदार व अन्य ग्रामवासियों की उपस्थिति में की गई। रामाधार को अवैध कब्जा हटाने के लिए 7 दिन की लिखित सूचना दी गई थी। कब्जेदार द्वारा न तो अपना कब्जा हटाया न ही राजस्व अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखने उपस्थित हुआ। साथ ही नोटिस प्राप्त होने के बाद कब्जेदार द्वारा खलिहान भूमि पर अपने अवैध कब्जे का दायरा बढ़ा लिया। अवैध कब्जेदार को कई बार मौखिक चेतावनी भी दी जा चुकी है। परन्तु कब्जेदार द्वारा कब्जा हटाने से स्पष्ट मना कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू की।
