ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर55 स्कूली बच्चों से भरी बस का एक पहिया निकला, दूसरा फटा

55 स्कूली बच्चों से भरी बस का एक पहिया निकला, दूसरा फटा

शहर में शनिवार को स्कूल जाते वक्त लौटते वक्त एक स्कूली बस का पहिया अनियंत्रित होकर निकल गया। पहिया निकलकर सड़क किनारे खंती में जा पहुंचा। इसके बाद दूसरा पहिया अचानक फट गया। बस के अंदर बैठे बच्चों में...

55 स्कूली बच्चों से भरी बस का एक पहिया निकला, दूसरा फटा
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुरSat, 27 Jul 2019 03:42 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में शनिवार को स्कूल जाते वक्त लौटते वक्त एक स्कूली बस का पहिया अनियंत्रित होकर निकल गया। पहिया निकलकर सड़क किनारे खंती में जा पहुंचा। इसके बाद दूसरा पहिया अचानक फट गया। बस के अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई है। 

मिर्जापुर क्षेत्र में कोलापुल के पहले शनिवार सुबह स्कूल जाते समय एक हादसा हो गया। बताते हैं कि बस अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे उसका एक पहिया निकलकर सड़क किनारे खंती में जा पहुंचा। इसके बाद दूसरा पहिया फट गया। 55 बच्चों से भरी बस में हड़कमंप मच गया। बस जलालाबाद के रोजी पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें