ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरसिंधौली में गोली लगने से ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप

सिंधौली में गोली लगने से ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप

शाहजहांपुर जिले के सिंधौली ब्लाक के पनवाड़ी गांव के सुखदेव दीक्षित की बुधवार रात गोली लगने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ। तमंचा उसकी पीठ के नीचे...

सिंधौली में गोली लगने से ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरThu, 26 Apr 2018 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर जिले के सिंधौली ब्लाक के पनवाड़ी गांव के सुखदेव दीक्षित की बुधवार रात गोली लगने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ। तमंचा उसकी पीठ के नीचे मिला। वहीं, शव के हालात हत्या की ओर ज्यादा इशारा कर रहे हैं। एसपी केबी सिंह ने खुद मौके पर पहुंच पड़ताल की। साथ ही सुखदेव के पिता के आरोप के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

सुखदेव दीक्षित की उम्र 36 वर्ष थी। वह खेतीबाड़ी करता था। बुधवार को सुखदेव दीक्षित ने खेत पर पड़ी नरई का मशीन से भूसा बनवाया। रात को खाना खाया और घर से कुछ दूरी पर बनी एक कोठरी में जाकर लेट गया। गुरुवार सुबह करीब छह बजे उत्कर्ष पिता सुखदेव दीक्षित के लिए चाय लेकर गया। देखा कि सुखदेव दीक्षित की लाश चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसके बाद उत्कर्ष भागकर घर गया। परिवार वालों को पूरी बात बताई। परिवार वाले मौके पर पहुंचे। पीछे से गांव वाले भी पहुंच गए। हत्या की सूचना पर एसपी केबी सिंह, थाना प्रभारी व डॉग स्क्वॉयड टीम भी पहुंच गई और अपनी पड़ताल की। वहीं, सुखदेव दीक्षित के पिता ने जगह हो लेकर हुए विवाद में मिली धमकी का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, सुखदेव की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। नाते-रिश्तेदारों ने सभी को संभाला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें