ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरलूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

एक महीने पहले दिन दहाड़े हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। एक आरोपी भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास लूट का माल भी बरामद हुआ...

लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 24 Jun 2018 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

एक महीने पहले दिन दहाड़े हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। एक आरोपी भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास लूट का माल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि कोला मोड़ के पास चेंकिग के दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बाइक के कागज मांगे। कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने जब युवक से कड़ाई से पूछताछ की। वह टूट गया। बताया कि बाइक चोरी की है। इस पर पुलिस का शक गहरा गया। कीलापुर मिजार्पुर का रहने वाला शरदवीर सिंह है। युवक ने कलान में हुई घटना में शामिल होना भी कुबूल किया है।

पुलिस ने युवक की निशानदेही पर लूटे गए गहने भी बरामद किए है। एक जून को गुलौथी गांव के दंपति नन्हे अपनी पत्नी लौंगश्री के साथ कलान के परौर रोड पर बेटे राजीव की शादी के लिए गहने खरीद कर घर लौट रही थीं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाई-वे पर हनुमान मंदिर के पास एक बिसातखाने की दुकान पर ताबीज खरीदने के दौरान बाइक सवार बदमाश पर्स छीन ले गए। पुलिस ने नन्हे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसओ इन्द्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना में तीन लोग शामिल थे। दो आरोपी भी फरार है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें