ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर70 हजार किलो बिकेगी मिठाई पर नमूने 100 भी नहीं

70 हजार किलो बिकेगी मिठाई पर नमूने 100 भी नहीं

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिलावटी खाद्य सामग्री का बाजार सज गया। पर्व पर बड़े पैमाने पर खपाई जाने वाली मिठाई भी शुद्ध नहीं...

70 हजार किलो बिकेगी मिठाई पर नमूने 100 भी नहीं
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 04 Nov 2020 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिलावटी खाद्य सामग्री का बाजार सज गया। पर्व पर बड़े पैमाने पर खपाई जाने वाली मिठाई भी शुद्ध नहीं है। अहम बात यह है कि जांच और परखने की पॉवर रखने वालों ने महानगर की सड़कों पर छापेमारी के लिए कदम नहीं रखा है। हाल यह है कि दीपावली पर हर साल 70 हजार किलो मिठाई की बिक्री होती है, पर खाद्य विभाग 100 नमूने भी नहीं लेता है।

होली और दीपावली के मौके पर खाद्य सामग्री की शुद्धता की गारंटी दरकिनार कर दी जाती है। मिठाई, दूध, मसाले, तेल समेत तमाम चीजों में मिलावट पूरी तरह से हावी रहती है। जिन्हें खाकर लोगों की सेहत खराब होने से इंकार नही किया जा सकता है। परन्तु, इन माफियाओं पर नकेल कसने वाले अपने दफ्तरों में आराम फरमाते रहते हैं। वह दुकानों पर जाकर सैंपल लेने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। छापामार कार्रवाई और नमूने नहीं लिए जाने के चलते मिलावट करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

खानापूरी : 214 दिन में 115 नमूने लिए गए

प्रशासन का खाद्य विभाग अपनी पूरी तरह से मनमानी में उतारू है। अधिकारी दफ्तर में बैठकर आराम फरमा रहे हैं, जबकि मिलावट करने वाले अपना काम कर निकल जाते हैं। खाना-पूरी करने के लिए मात्र कुछ स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर नमूने सील कर दिए जाते हैं। आंकड़ों में नजर डालें तो एक अप्रैल से अभी तक 214 दिनों में लगभग 115 नमूने ही अधिकारियों ने सील किए हैं।

14 दिन में आनी चाहिए रिपोर्ट, महीनों करना पड़ता इंतजार

खाद्य विभाग की टीम नमूना लेने के बाद खुद ही भूल जाती है कि उसे जांच के लिए कब भेजा था। नियम के अनुसार 14 दिन में सैंपल की रिपोर्ट आना चाहिए। परन्तु, अफसरों के पैरवी नहीं करने के चलते महीनों के बाद सैंपल की रिपोर्ट भेजी जाती है।

यह बरतें सावधानी

दीपावली अधिक रंगों वाली मिठाईयों को खरीदने से परहेज करें। अखाद्य रंगों की मिलावट से स्वास्थ्य पर खराब असर हो सकता है। मिठाई खरीदते समय शुद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। दूध और मावा से निर्मित मिठाईयां खरीदते समय जांच लें कि मिठाई बने अधिक दिन तो नहीं हो चुके।

त्योहारों पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण भी किए जा रहे हैं। जहां पर उचित समझ रहे, वहां कार्रवाई कर रहे।

विजय कुमार वर्मा, अभिहीत अधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें